Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 21 at 11.52.26 PM

छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

रिपोर्टर शुभम सिंह

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के चिलवां इंटर कालेज के सामने मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे बाइक सवार युवक से छुट्टा पशु टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रामवृक्ष का 35 वर्षीय पुत्र रामदीन पासवान गोरखपुर शहर से दोहा-कतर जाने के लिए टेस्ट देकर वापस आ रहा था। अचानक उसके सामने गाय आ गई। वह टकराकर सड़क पर गिर गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी एक पुत्री है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक हेल्मेट लिया था लेकिन बाइक में टांगा हुआ था।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *