Breaking News
cbbf417d 7cd9 48f3 b7da 9d4a20a1988e

मवेशी के आने से बाइक सवार घायल

 

श्रावस्ती

आवारा मवेशियों के आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।cbbf417d 7cd9 48f3 b7da 9d4a20a1988e
जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मनपुर कोठी गांव निवासी राहुल कुमार (22) पुत्र लहरी बाबू जो किसी कार्य के लिए नेपाल गए हुऐ थे,जहां से देर शाम को वापस अपने घर जा रहे थे, वहीं कानीबोझी राप्ती बैराज मार्ग पर स्थित गजोबरी गांव के पास सड़क पर आवारा मवेशी के अचानक आ जाने से सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

वहीं बीट दरोगा वीपेंद्र यादव क्षेत्र के भ्रमण पर थे कि उन्होंने मार्ग के किनारे काफी भीड़ जमा देख घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *