Breaking News

बिहार: तेजप्रताप ने वृंदावन से लौटते ही ऐश्वर्या राय से मांगा तलाक, राबड़ी आवास पहुंचे ससुर, 6 महीने पहले हुई थी शादी

तेजप्रताप ने वृंदावन से लौटते ही ऐश्वर्या राय से मांगा तलाक, राबड़ी आवास पहुंचे ससुर, 6 महीने पहले हुई थी शादी
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक मांगा है। पटना सिविल कोर्ट में तेजप्रताप यादव की ओर से पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी एक नंवंबर को दायर की गई थी। दो नवंबर को अदालती कार्यवाही के दौरान मामले को स्टांप रिपोर्टिंग के लिए भेजा गया। अदालत ने इस मामले की सुनवाई की तिथि 29 नवंबर तय की है। कोर्ट में अधिवक्ता यशवंत कुमार शर्मा तेजप्रताप का पक्ष रखेंगे। अर्जी में तेजप्रताप की ओर से यह कहा गया कि वे अब अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नहीं रहना चाहते। ऐश्वर्या पिछले कई महीने से परिवार के साथ नहीं रह रही थीं।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260615 WA0000

ब्रेकिंग न्यूज मोहर्रम पर शांति बनाए रखें, अफवाहों की सूचना तुरंत पुलिस को दें: एसडीएम श्रेया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा बीकापुर अयोध्य बीकापुर कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *