Breaking News

बिहार – चम्पारण के नवजवान ही तय करेंगे नए और युवा चम्पारण का भविष्य :- अनिकेत पाण्डेय

विजय कुमार शर्मा बिहार
आज 21/10/2018 रोज रविवार को तरकौलिया प्रखण्ड के चारगाहा पंचायत एवम सोबैया में बिहार नवयुवक सेना का सदस्यता अभियान चलाया गया।
जिसमे मोहब्बत छपरा और सोबैया के सैकड़ो नवजवानो ने बिहार नवयुवक सेना का सदस्यता ग्रहण किया।
नवयुवक सेना के पदाधिकारियों के द्वारा उन्हें माला पहना कर स्वागत किया गया।
उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले समय मे चंपारण के विकास और गांव गरीब किसान मजदूर और कमजोर वर्ग के भाइयों एवं उनके हक और अधिकार के लिए हम सभी को लड़ना है और उन्हें उनका हक और अधिकार दिलाना है।
साथी ही चारगाहा पंचायत के मोहब्बत छपरा में काफी सालो से बन्द पड़े प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र,जो समय पर पेंट पोचार तो होता है लेकिन, ना इसमे डॉक्टर है, ना नर्स है, ना दवा है।
इसको चालू कराने को ले कर सभी पंचायतवासी एवम नवयुवक सेना अतिशिघ्र सिविलसर्जन से मिलेगी।
मौके पर जिला संयोजक टिंकू श्रीवास्तव ने सदस्यता लिए सभी नवजवानों को बधाई देते हुवे कहा की सभी नवजवानों के जुड़ने से सेना को नई मजबूती मिली है।
उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह, जिला संयोजक टिंकू श्रीवास्तव एवम सदस्यता ग्रहण किये नवजवानों में वैभव सिंह,मनीष रजक,करण कुमार,अखिलेश सिंह,चंदन राम,त्रिभुवन सोनी,गुलशन सिंह,अवनीश सिंह, जितेंद्र कुमार,मनीष कुमार,नवनीत प्रिंस,हितेश कुमार,विकाश कुमार,अखलेश ठाकुर,धीरज सिंह,आनंद कुमार साहनी,अरमान आलम,राहुल सिंह,प्रभात कुमार,अरुण कुमार,राजन कुमार,सूरत कुमार,धनंजय कुमार,गुड्डू कुमार,रवि कुमार,नितेश शर्मा,ददन कुमार,आशीष कुमार,राजू रस्तोगी,राजन कुमार, राकेश सिंह,कुमार राहुल आदि शामिल थे !
निवेदक:-
अनिकेत पाण्डेय
सन ऑफ फार्मर
बिहार नवयुवक सेना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *