Breaking News

बिहार: दोषियों को जेल भेजने एवं निर्दोष को आरोपमुक्त करने की मांग पर जुलूस निकालकर SP के समक्ष भाकपा माले का प्रदर्शन दलालों के माध्यम से पुलिस करती उगाही और कारबाई

दोषियों को जेल भेजने एवं निर्दोष को आरोपमुक्त करने की मांग पर जुलूस निकालकर SP के समक्ष भाकपा माले का प्रदर्शन दलालों के माध्यम से पुलिस करती उगाही और कारबाई
पुलिस की मनमानी से संबंधित विभिन्न मामले को लेकर आज भाकपा माले के सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में झंडे-बैनर लेकर शहर के चीनी मील चौक से जुलूस निकालकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कुछ कार्यकर्ता समाहरणालय में जुलूस के साथ घूसना चाह रहे थे जिसे गेट पर तैनात पुलिस बलों ने रोक दिया।वहीं पर जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिला कमिटी सदस्य अमित कुमार, सुखलाल यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, फूलबाबू सिंह, सुखलाल यादव, ब्रजकिशोर सिंह चौहान,शिवजी राय, आइसा के कुंदन यादव, अमरजीत कुमार सुनील कुमार,गंगा प्रसाद पासवान, माले के रामनंदन पासवान, मनोज कुमार,मजनू झा, विनय झा, रधिया देवी, फूलकुमारी देवी, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, सरोज चौधरी, अजय राय, चंदेश्वर राय, आफताब आलम, अर्जून राय, कौशल्या देवी, भूपन तिवारी समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए मांगों को पूरा करने पर जोर दिया।
दहेज से संबंधित वारिसनगर थाना कांड सं०-166/18 के आरोपी को गिरफ्तार कर थानाध्यक्ष को हटाने, उजियारपुर थाना कांडसं०-221/17, 234/17, 237/17, 242/17, 115/17, 132/15, पूसा थाना कांड सं०-113/1523/15, ताजपुर थानाकांड सं०-340/17, 342/17, 343/17 में से विडिओ फूटेज, काँल डिटेल समेत अन्य वैज्ञानिक तथ्य के आधार पर निर्दोष लोगों का नाम हटाने, वैनी ओ पी कांड सं०-164/18, एस सी/ एस टी थाना कांड सं०-33/15, 18/18 झूठा मुकदमा को समाप्त करने, विद्यापति थाना कांड सं०-229/14, 67/13, 114/17 समाप्त करने समेत अन्य मांगों से संबंधित 13 सूत्री मांग- पत्र जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर सौपा गया तथा यथाशीघ्र उचित कारबाई करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की गई।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news  बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *