【 प्रमोद कुमार गर्ग बीगोद】 पंडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डेर द्वारा झालरा गाँव मे बुधवार को आउट रिच कैंम्प का आयोजन किया गया जिसमे 103 मरीजो की जांच की । शिविर मे ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर, कैंसर , ह्रदय रोग व सांस सम्बधिंत बीमारीयो का परीक्षण किया ओर रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी व जांच के साथ ही दिनचर्या, ऋतुचर्या,आहार विहार के बारे में काउन्सलिंग की । यह शिविर एनपीसीडीसीएस व एनसीडी सेल के तत्वाधान मे लगाया गया । शिविर मे अनुसंधान सहयोगी डाँ. रितिका व्यास , योगा निर्देशक ह्रद्यानन्द बारीक, एल टी झाबर मल चान्दोलिया, काउन्सलर v fc भागचन्द धाकड, आयुष फार्मासिस्ट दिनेश कुमार सेफट, एमटीएस ओमप्रकाश धाकड और आशा सहयोगनी का सहयोग रहा।
Tags बीगोद
Check Also
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा
मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …