रिपोर्ट-ibn24x7news माज़ खाँन कैसरगंज
जिला महिला अस्पताल में एसडीएम सदर ने अचानक छापा मारा और यहां पर मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पताल में ले जाने वाली महिला दलालों को पकड़ा। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस व अन्य वाहन खड़े पाए गए जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम सदर अजय कुमार द्विवेदी ने जिला महिला अस्पताल में दिनांक 24/10/18 सुबह करीब 10:30 बजे अचानक छापा मारा। ओपीडी वाले परिसर में एसडीएम को रीतू, शांति और मंजू ये तीन महिलाएं संदिग्ध हालत में बैठी मिली। एसडीएम ने उनसे अस्पताल परिसर में लगातार बैठे रहने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बता सकी।
छानबीन के दौरान पता चला कि उक्त महिलाएं जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बरगलाकर प्राइवेट अस्पतालों में ले जाती है जहां उनका शोषण किया जाता है। इस पर उन्होंने नगर कोतवाली से महिला आरक्षी बुलाकर महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान एसडीएम को अस्पताल परिसर में एक प्राइवेट एंबुलेंस और चार अन्य वाहन भी खड़े मिले। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में महिला अस्पताल की सीएमएस को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
Tags बहराइच
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …