Breaking News

बीगोद- उधोग विभाग की करोड़ों की जमीन पर हुआ अतिक्रमण

14

बीगोद– कस्बे के भीलवाड़ा रोड मार्ग पर सहायक अभियंता अजमेर विधुत वितरण निगम बीगोद कार्यालय व जलदाय विभाग कार्यालय के बीच वर्षों से पडी उधोग विभाग की जमीन पर अतिक्रमी काबिज होने के
दौरान विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का फायदा उठाकर बजरी, पत्थर डालकर काबिज हो रहे लेकिन उधोग विभाग के अधिकारी अतिक्रमी को हटाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है। जानकर भी अनजान बन बैठे हैं उक्त भूमि नेशनल हाईवे पर स्थित है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है ग्राम वासियों की मांग है कि उक्त भूमि से अविलंब अतिक्रमण हटाकर चारदीवारी कर उद्योग विभाग अपना संपत्ति होने का बोर्ड लगाएं एवं किसी तरह का उद्योग स्थापित करें । पूर्व में भी उद्योग विभाग द्वारा यहां लोहे का डिपो संचालित था जिससे बीगोद ग्राम में लोहे का काम करने वालों को सरकारी दर पर लोहे का माल उपलब्ध कराया जाता था।

(सर मे दो तीन महीने से से जॉइनिंग किया है। अभी महोत्सव मे लग रहा हूँ जानकारी व पूछकर करके अभी बताता हू। चरण दास बैरवा इंडस्ट्री इंस्पेक्टर)

 

(फोटो कैप्सन– उधोग विभाग की सरकारी भूमि पर अतिक्रमी द्वारा डाले गये बजरी व पत्थर के ढेर)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *