Breaking News

बिंग ब्रेकिंग यूपी के सभी जिलों में ‘अवैध कब्जों’ पर सख्ती शुरू

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

लखनऊ।IMG 20241101 WA0002

उत्तर प्रदेश में गोचर भूमि को कब्जामुक्त करने के लिए अभियान चलाना योगी सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह भूमि आमतौर पर पशुपालन और कृषि के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। सीएम योगी के आदेश पर सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं।

खबर के अनुसार गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जा रहे हैं। ये नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अभियान की रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। साथ ही साथ अवैध कब्जे हटाने की पूरी डिटेल्स भी बतानी होगी।

बता दें की योगी सरकार के आदेश पर प्रदेश भर में गोचर भूमि की सूची तैयार की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितनी गोचर भूमि पर कब्जा है। इसके बाद जिलावार अभियान चलाया जाएगा और इस भूमि को अवैध कब्जे से भी मुक्त किया जायेगा।

दरअसल उत्तर प्रदेश में 65,177 हेक्टेयर गोचर भूमि है। इनमें हरदोई में 4,599 हेक्टेयर, कानपुर नगर में 3,678 हेक्टेयर, रायबरेली में 3349 हेक्टेयर, लखनऊ में 3,077 हेक्टेयर, फतेहपुर में 2805 हेक्टेयर और अमेठी में 2,005 हेक्टेयर गोचर भूमि है। वहीं अब तक 27,688.75 हेक्टेयर गोचर भूमि कब्जामुक्त कराई जा चुकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *