Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 31 at 16.57.35

भीलवाड़ा नामदेव समाज ने बड़े धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

 

रिपोर्ट दिनेश सोनी पारोली

भीलवाड़ा:- संत नामदेव भवन स्थित श्री विट्ठल नामदेव मंदिर विधुतनगर में समाज बन्धुओं ने श्रीकृष्ण कन्हैया का जन्मोत्सव बड़े उत्साह, हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर को फूलो, रंग बिरंगी लाइटिंग और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। श्रीकृष्ण भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई। मंदिर में श्री विट्ठल, नामदेवजी महाराज, शिव दरबार, दत्तात्रेय, माता सरस्वती, माँ अम्बे रानी, रामभक्त हनुमान की मूर्तियों को आकर्षक पोशाक धारण कराई गई। रात्रि में 8:15 बजे से भजनो का कार्यक्रम नामदेव भगत सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा गणपति वंदना के साथ ही मधुर भजनों की प्रस्तुती दी गई। प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार, वारी जाऊँ रे गुरु बलिहारी जाऊं रे मारा नामदेव आँगण आया में वारी जाऊं रे, लगन तुमसे लगा बेठे, जो होगा देखा जायेगा, “सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं”,

बाबा नाचण दे थारा भगतां ने, थारो खुब सज्यो दरबार, वृन्दावन में हुकम चले बरसाने वाली का, कान्हा तो दिवाना हैं श्री राधेराणी का, चालो जी चालो चालो रे भाईड़ा रे चालो चाला सालासर धाम”, “थारा तो मंदिर में माता ढोल नंगारा बाजे ये”, “चाँदी का रथड़ा में प्यारो लागे मारो सेठ साँवारियो”, “कान्हो बेठयो कदम री डालियाँ रे”, सत्यनारायण गोठवाल, गोविन्द कुमार डिडवानीया, पवन कुमार सर्वा, रामस्वरूप एवं महिलाओं में सीता, विनीता, अनिता ने सुंदर भजनो की प्रस्तुति दी गई।

 

“मीठे रस से भरयोड़ी राधा रानी लागे, महारानी लागे”, “मोहन आओ तो सरी, गिरधर आवो सरी, माधव रा मंदिर में मीरा बाई एकली खड़ी”, “मेरे यार सुदामा रे गणा दिन में आया”, “रास कुंजन में ठहरायो, सखिया जोवे बाट साँवरो अब तक नही आयो”, “मारा बाल गोविन्दा जी, मारे घर रम बा आजो जी”, “सावरी सूरत पर दिल दीवाना हो गया, देखी छवि श्याम की मन मस्ताना हो गया”, “माने नोकर राख ले रे सावरिया, थारे काम गणों छः रे”, “सिंगोली को श्याम चतुर्भुज भाला वालो रे”, “फूलो में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी संग में विषभान दुलारी”, “जर्रे -ज़र्रे में हैं झांकी भगवान की “, “मारा बाल गोविंद जी के मारे घर रमबा आजो जी” ऐसे मीठे भजनों की स्वर लहरियों पर भक्तगण झुम उठे।

 

इस कार्यक्रम में रिद्धम पर दिनेश कुमार डिडवानिया द्वारा सुन्दर वादन किया गया। अर्ध रात्रि में श्री कन्हैया के जन्म पर श्रीकृष्ण के जयकारों हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की से मंदिर गुंजायमान हो गया। सभी ने एक दूसरे को बधाईया दी। बाल स्वरूप ठाकुरजी का पंचामृत से मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। बाल स्वरूप लल्ला कृष्ण को चंदन, इत्रफुलेल लगाकर, नव वस्त्र, आभूषणों से अलंककृत कर झूले में बिराजित कराकर सभी भक्तो ने झुलाया। ठाकुरजी को नाना प्रकार के मेवे मिष्ठान, पंजीरी, पंचामृत माखन मिश्री का भोग धराया। ठाकुरजी की सभी समाज भक्तों ने महाआरती उतारी। कार्यक्रम के अंत मे सभी भक्तजन को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी गणमान्य समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष शिवप्रसाद बूलिया ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी समाजबन्धुओं का आभार व्यक्त किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *