Breaking News

भाटिया समाज नया जीवन देने का काम करता हैं:पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एनआईटी दो नंबर ब्लॉक मे भाटिया सेवक समाज द्वारा आंखों का निःशुल्क चैरिटेबल अस्पताल चलाया जा रहा हैं जिसमें गरीब व जरूरतमंद लोगों की आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की जांच करके निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन व लैन्स लगाने का काम काफी वर्षो से किया जा रहा है और जनता के सहयोग से जल्दी ही पांच मंजिल का नया अस्पताल भी बनकर तैयार होने जा रहा हैं जिससे और अधिक सुविधाएं जनता कों दी जा सकेगी।

भाटिया समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया के आग्रह पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल नेत्र अस्पताल का दौरा करने पहुंचे जहां समस्त भाटिया समाज ने विपुल गोयल का बुक्के भेंट कर स्वागत किया और पुरे अस्पताल का दौरा कराकर अस्पताल मे दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत करवाया।इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों कों इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और कहा की जो लोग पैसों के अभाव मे ईलाज नहीं करवा पाते और उनकी आंखें खराब हों जाती हैं ऐसे लोगों कों भाटिया समाज नया जीवन देने का काम करता हैं क्योंकि बिना आंखों के इंसान का जीवन अधूरा हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा की भाटिया सेवक समाज एक मजबूत संस्था है जिसका लक्ष्य केवल जनहितकारी कार्य हैं। गोयल ने कहा की भाटिया समाज द्वारा समय-समय पर अन्य जनहित कार्य जैसे दांतो का निशुल्क कैम्प,रक्तदान शिविर,हर जरुरतमंदों की सहायता जैसे गरीब लड़कियों के विवाह मे मदद,गरीब बच्चो की उच्च शिक्षा मे आर्थिक मदद के अलावा फरीदाबाद शहर के उन जरुरमंद लोगों तक प्रतिदिन राशन पहुंचाने जैसे परोपकारी कार्य किये जाते हैं जोकि समाज के लिए एक अतुल्य योगदान हैं।

इस मौके पर संस्था के प्रधान मोहन सिंह भाटिया,प्रसिद्ध उद्योगपति बीआर भाटिया,राधेश्याम भाटिया,प्रीतम सिंह,सुशील भाटिया,सुधीर भाटिया,राजेश,वेद,अनिल गांधी,रोची राणा,प्रीतम सिंह बिंटे,राम नारायण भाटिया व संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *