Breaking News

भारत स्काउट गाइड ने नवनियुक्त उप जिला कलक्टर से की शिष्टाचार भेंट

भीनमाल (मनीष दवे) – राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सीओ जालोर सवाई सिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्थानीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त उप जिला कलक्टर एवं भीनमाल उपखंड अधिकारी, मोहित कसानियां (IAS) से शिष्टाचार भेंट की।IMG 20250228 WA0005

इस अवसर पर एसडीएम मोहित कसानियां को स्काउट का पवित्र शील वस्त्र (स्कार्फ), स्मृति पत्र, शॉल एवं अंग वस्त्र भेंट कर क्षेत्र की खुशहाली एवं विकास की कामना की गई।

उप जिला कलक्टर मोहित कसानियां ने भारत स्काउट गाइड संस्था के अनुशासन, विश्वसनीयता और समाजसेवा की सराहना की। उन्होंने भीनमाल क्षेत्र में संस्था के विकास एवं विस्तार हेतु सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा की प्रशंसा

एसडीएम कसानियां ने स्काउट गाइड के प्रकृति प्रेम, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण जैसे प्रकल्पों की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य:

डॉ. घनश्याम व्यास (सचिव, स्काउट गाइड स्थानीय संघ, भीनमाल)

मदन सुंदेशा (प्रभात मेडिकल)

त्रिलोक सिंह (निदेशक, ज्ञानदीप स्कूल)

अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्काउट सहयोगी

संस्था के इस शिष्टाचार भेंट को समाजसेवा और युवा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …