Breaking News

निगम चुनाव में भाजपा का मजबूत चेहरा बनकर उभरे गोल्डी अरोड़ा

फरीदाबाद (बी.आर. मुराद की रिपोर्ट)IMG 20250228 WA0006

हरियाणा के कई जिलों के साथ-साथ फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, विधायक पं. मूलचंद शर्मा समेत कई बड़े भाजपा नेता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इसी बीच, भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा चुनाव प्रचार में एक मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं। उन्होंने फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के आठ वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया, जहां पार्टी की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। गोल्डी अरोड़ा और उनकी टीम ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया और पार्टी के समर्थन में माहौल बनाया।

योजनाबद्ध प्रचार से बढ़त में भाजपा

गोल्डी अरोड़ा द्वारा योजनाबद्ध और संगठित तरीके से किए गए प्रचार का ही नतीजा है कि इन आठ वार्डों में भाजपा प्रत्याशी बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। इससे पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गोल्डी अरोड़ा ने भाजपा के पक्ष में प्रभावी प्रचार किया था, और उनकी टीम वर्क की रणनीति काबिले तारीफ रही है।

 

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की अपील

 

भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने प्रचार के दौरान लोगों से अपील की कि नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बननी चाहिए, ताकि ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और नगर निगम) से विकास को नई गति मिल सके। उन्होंने समझाया कि गांवों में विकास की धुरी सरपंच होते हैं, उसी तरह शहरों में पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विपक्षी पार्षद चुने जाने पर विकास कार्यों में रुकावट आ सकती है, इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताना जरूरी है।

 

“47 कमल खिलेंगे, भाजपा की होगी बड़ी जीत”

 

गोल्डी अरोड़ा ने विश्वास जताया कि इस बार फरीदाबाद नगर निगम के 47 वार्डों में भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा, “46 वार्डों में भाजपा पार्षद उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे, वहीं मेयर पद पर भी भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।”

 

निगम चुनाव में भाजपा की इस मजबूत रणनीति और गोल्डी अरोड़ा की सक्रियता ने पार्टी के लिए जीत की संभावनाओं को और प्रबल कर दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …