बीगोद: राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे आयोजित प्रतियोगिताओं मे विजेता विद्यार्थियों को एस डी एम सी मिटिंग में भामाशाह दुर्गा लाल भाट एवं सरपंच प्रतिनिधि गोपाल जाट द्वारा ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
प्रधानाचार्य कंचनराम मीणा ने सभी भामाशाहों को धन्यवाद दिया और विद्यालय विकास मे हमेशा अग्रणी रहने की अपील की।
मंच संचालन व्याख्याता विजय चौधरी ने किया।
इस अवसर पर अध्यापक सुरेश कुमार, नरेश चंद्र धाकड, नरेन्द्र कुमार मीणा, शा.शि.कैलाश चंद्र जाट ,विजय सिंह वर्मा, गोपाल कृष्ण वर्मा, जमना लाल स्वर्णकार, जितेंद्र झाझडा,गायत्री डिडवानिया, अर्चना चौहान, कांता खटीक, सत्यभामा पाराशर आदि उपस्थित थे।
निबंध प्रतियोगिता मे कक्षा 9-12 मे रतनलाल खार व कक्षा 6-8 वर्ग मे सुमित शर्मा को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हेतु राबाउमावि बीगोद भेजा गया।
(फोटो कैप्सन- विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग