Breaking News

बेतिया: बेतिया शहर आग के मुहाने पर खुलेआम गैस सिलेंडरों से गैस का उपयोग आग लगने का निमंत्रण

बेतिया शहर आग के मुहाने पर खुलेआम गैस सिलेंडरों से गैस का उपयोग आग लगने का निमंत्रण।
इन दिनों शहरों के चौक-चौराहों, गलियों – कुचों,होटलों,ढाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस का प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं एक गैस सिलिंडर से छोटे- छोटे गैस सिलिंडरों में खुलेआम गैस भर कर बेचा जा रहा है, गैस एजेंसियों के माध्यम से अधिक कीमत लेकर इन दुकानदारों को ब्लैक से बेच कर शहर में आग लगाने की योजना बनाई जा रही है आग लगने से पूरा शहर बर्बाद हो जाएगा पता हजारों की संख्या में घरों में आग पकड़ कर करोड़ों की संपत्ति बेतिया वासियों की खाक हो जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं गैस एजेंसियों की मिलीभगत से शहर में आग लगने की घटना को निमंत्रण दिया जा रहा है, पूरे शहर का अगर घूमकर जानकारी प्राप्त की जाए तो यह पता चल जाएगा कि सभी दुकानदारों चाय वाले गुमटी वाले,होटलों,ढाबों में खुलेआम गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है जो शहर में आग लगने की घटना को दावत दे रही है मगर पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं एवं गैस एजेंसी के मालिकों को दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होती जा रही है। शहर के लोगों और उनकी संपत्तियों को अगर सरकार बचाना चाहती है इन गैस एजेंसियों के माध्यम से मिलने वाले गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई जाए तथा छोटे छोटे दुकानदारों ,होटलों,ढाबों,चाय वालों को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद की जाए तभी जाकर इस बेतिया शहर को आने वाले दिनों में आग की लपटों से जलने वाले संपत्तियों के नुकसान से बचाया जा सकता है अन्यथा निकट भविष्य में एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *