Breaking News

बेतिया :-सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों का गहनतापूर्वक जांच करने का निदेश,

बेतिया :-सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों का गहनतापूर्वक जांच करने का निदेश
मिशन मध्य विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा।
बेतिया:- जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा बेतिया शहरी क्षेत्र में अवस्थित सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों का गहनतापूर्वक जांच करने हेतु पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम बेतिया शहरी क्षेत्र में अवस्थित सभी विद्यालयों के भवनों की ठीक स्थिति की गहनापूर्वक जांच करेगी और जांच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को समर्पित करेगी। जांच टीम द्वारा यह आकलन किया जायेगा कि वर्तमान में स्कूल भवनों में चल रहे क्लासेज कहीं कंडेम करने लायक तो नहीं हो गये है। यह टीम विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का भी आकलन करेगी। इस जांच टीम में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बेतिया को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बेतिया/कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, बेतिया/कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बेतिया एवं सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल, बेतिया को सदस्य नामित किया गया है।जिलाधिकारी डाॅ0 देवरे द्वारा जांच टीम को बेतिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित सभी सरकारी/गैरसरकारी विद्यालयों के भवनों की विशेषकर मिशन मध्य विद्यालय, बेतिया के भवन की तकनीकी पक्षों की दृष्टिगत जांच सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय के भवन की स्थिति परित्यक्तता योग्य हो तो उसे तत्क्षण बंद करा दिया जाय।
जिला प्रशासन, बेतिया द्वारा दिनांक-25.09.2018 को मिशन मध्य विद्यालय, बेतिया के भवन का छत गिरने से एक मासूम बच्चे की हुई मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए संवेदना व्यक्त किया गया एवं दुर्घटना में घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु कामना किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त घटना के मद्देनजर जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने तक मिशन मध्य विद्यालय, बेतिया में पठन-पाठन पूर्णतः बंद रखने का निदेश दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा स्कूल दुर्घटना में मृतक छात्र वैभव राज के पिता श्री संदीप कुमार, राजगुरू चैक, बेतिया को 4.00 लाख रू0 की राशि अनुग्रह अनुदान के रूप में सौंपने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी, डाॅ0 देवरे द्वारा आज 4.00 लाख रू0 का चेक मृतक छात्र के घर जाकर उनके पिता श्री संदीप कुमार को सौंपा गया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया गया।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *