Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 06 at 8.11.09 PM

बीगोद-265 जोडो ने तीसरे दिन अयुक्त चंडी महायज्ञ मे आहुतिया डाली

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद–
(प्रमोद कुमार गर्ग)
बेगू क्षैत्र धाम जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान की तरफ से आयोजित श्री जोगणिया माता नवनिर्मित कलश प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन अयुत चंडी रूद्र महायज्ञ में 256जोड़ो ने आहुति डाली l श्री बनोड़ा बालाजी के सानिध्य में श्री जोगणिया माता नवनिर्मित मंदिर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते बानोड़ा बालाजी पंडित सा . कैलाश शर्मा एवं चित्तौड़ गढ़ जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ एव मीडकिया महादेव महंत नंदकिशोर जी महाराज, लूण के गणेश जी महंत महाराज श्री राम रंगीला दास जी पधारे । संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने नवनिर्मित मंदिर , स्वर्ण कलश एवं यज्ञशाला का अवलोकन करवाया। जिला प्रमुख ने क्षेत्र की मंगल कामना व सुख शांति के आहुतियां दी। श्री माता जी संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी एवं संस्थान के समस्त सदस्यों ने स्वागत किया । महोत्सव
के शुभ अवसर 8 जून को जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंधन विकास संस्थान द्वारा रामलीला मंच पर प्रसिद्ध कलाकार द्वारा शंकर लक्खा एवं समीर लाडला द्वारा भव्य भजन संध्या व नई दिल्ली से भगवान की प्रसिद्ध झांकियां संगीतमय भजनों के साथ प्रस्तुत दी जायेगी । सभी धार्मिक अनुष्ठानों का सीधा प्रसारण जोगणिया माता के दर्शन यूट्यूब चैनल फेसबुक चैनल पर सीधा लाइव प्रसारण प्रतिदिन हो रहा है जिसमें धार्मिक आस्था के लोग अपने घरों में धार्मिक भावना से जुड़कर भक्ति का आनंद ले रहे हैं यह कार्यक्रम 10 जून तक चलेगा प्रतिदिन रात्रि को 8:00 बजे ब्रजमंडल रासलीला प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या दिन में संगीत सुंदरकांड पाठ विद्वान जनों द्वारा धार्मिक प्रवचन विद कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

इस अवसर पर मीडकिया महादेव के महंत नंदकिशोर दास , महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र धाकड़, राम सिंह चुंडावत, रमेश चंद्र गुर्जर , नंदकिशोर सनाढ्य , वरिष्ठ सलाहकार दलपत सांखला, राजकुमार सेन, बालू सुथार, डॉ.सतीश शर्मा, शान्तिलाल धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, सीताराम धाकड़, लीला शंकर धाकड़, कन्हैया लाल मेवाड़ा, सूरजमल गुर्जर, महेंद्र सोलंकी अन्य सदस्यगण मौजूद थे। सभी अतिथियों एवं यज्ञ में बैठने वाले सभी यजमानो का पंजाब बैंड द्वारा अगवानी स्वागत सत्कार किया गयाl
(फोटो कैप्शन
1-जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ नवनिर्मित मंदिर स्वर्ण कलश एवं यज्ञशाला का अवलोकन करते
२-कार्यवाहक जोशी अतिथियों का आदर सत्कार सम्मान करते हैं) फोटो प्रमोद कुमार गायक

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *