फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना ओल्ड़ की टीम ने 2 अक्टूबर की रात बसेलवा कॉलोनी में हुई हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला क्या है?
शिकायतकर्ता जगदीश (निवासी सनराईज कॉलोनी मवई) ने थाना ओल्ड़ में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रवीण बसेलवा कॉलोनी में पनीर की दुकान चलाता था।
2 अक्टूबर की रात करीब 10-11 बजे प्रवीण अपने कर्मचारी धर्मेंद्र के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में जब वह सागर जनरल स्टोर से सामान ले रहा था, तभी वहां मौजूद राजा और उसके साथियों से कहासुनी हो गई।
बात बढ़ने पर आरोपियों ने प्रवीण से मारपीट की और आरोपी राजा ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने पर प्रवीण की मौत हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ओल्ड़ की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सिर्फ 24 घंटे में ही आरोपी राजा (27), निवासी बसेलवा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
-
पूछताछ में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी राजा और उसका साथी सागर जनरल स्टोर के पास सिगरेट पी रहे थे।
-
इसी दौरान मृतक प्रवीण से विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया।
-
आरोपी राजा पर पहले से 12-13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-
वह थाना ओल्ड़ का दुष्चरित्र (BC) घोषित अपराधी है और हाल ही में मई माह में जेल से बाहर आया था।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में शामिल अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा सके।