Breaking News

बरेली : युवक के बैंक खाते से उनतालीस हजार रुपए उड़ाए

युवक के बैंक खाते से उनतालीस हजार रुपए उड़ाए
फतेहगंज पश्चिमी साइबर अपराधियों ने कस्बे के एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ा लिये।इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।आज उसके पिता ने उसके छोटे भाई को जरूरत के लिये बैंक से रुपये निकालने के लिए भेजा तो ठगी का एहसास हुआ।फतेहगंज पश्चिमी बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच खाता संख्या 00750100015879 के ग्राहक के खाते से 39 हजार रुपए बगैर खाताधारक की जानकारी के ही निकल गए।
खाताधारी मंजर अली पुत्र मजहर अली निवासी मोहल्ला अहमदनगर कस्बे का ही रहने वाला है।उसका कस्बे के ही बैंक ऑफ बड़ौदा मैं खाता है और एटीएम कार्ड भी है।वह बुधवार को एटीएम से पैसे निकालने गया,तो मशीन की पर्ची में एक हज़ार दो सौ बैलेंस लिखा मिला।उक्त पर्ची को देखकर खाता धारक के होश उड़ गए। उसने तत्काल शाखा प्रबंधक से सम्पर्क किया।
प्रबंधक ने कहा कि शाखा के माध्यम से पैसा नही निकला है।पैसा साइबर अपराधियों द्वारा आठ बार मे ही निकाला गया है।
फिलहाल बैंक द्वारा खाताधारी से एटीएम को बन्द करवा दिया गया है।भुक्तभोगी मंजर अली पुत्र मजहर अली का कहना है कि मैंने आज तक एटीएम कार्ड किसी को नहीं दिया है।फर्जी निकासी के बावजूद एक बार भी मैसेज नहीं आया।यदि मैसेज आ जाता तो शायद जल्दी में कुछ किया जा सकता था।इससे पहले भी दर्जनों बार उचक्कों ने कई लोगों को चूना लगाया है।

रिपोर्ट सौरभ पाठक ibn24x7news बरेली

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *