Breaking News

डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध आसान नही……

 

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

खुले आम सड़कों पर भर रहे फर्राटा

न फिटनेस, न पूरे कागजात फिर भी दौड़ सड़को पर

मवई अयोध्या/ आसान नहीं दिखता डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लग पाना, जहां देखिए वहां डग्गा मार वाहनों का काफिला सवारियो को भरते हुए सड़कों पर नजर आएगा, चाहे वह टेंपो पर लटक रहे यात्री हो, हाइवे से लेकर गांव की सड़को पर यह वाहन फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं। यही नहीं यात्रियों से मन माना पैसा भी वसूल करते हैं। लेकिन यह सब जान कर भी अनजान बना हुआ है, पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी।

ब्लॉक मवई के अन्तर्गत चाहे वह गांवो के छोटे रास्ते हो या मवई से जुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग हो,इन सब पर सुबह से देर रात तक सवारिया ढो रहे वाहनों का यदि ओचक निरिक्षण किया जाए तो शायद ही पचास फीसदी वाहन टैक्सी में पास हो, शेष निजी प्रयोग में पास वाहन सड़क पर तेजी से फर्राटे भर रहे हैं। कहीं सत्ता धारी दल का झंडा तो कही प्रेस का बोर्ड लगाए यह वाहन चालक प्रायः पुलिस व प्रशासन से बचने का प्रयास करते हैं। इससे जहां एक ओर प्रतिमाह हजारों रूपयो का चूना परिवहन विभाग को लग रहा है।

 

और इसके साथ साथ डग्गा मार वाहनों के चलने से दुर्घटना बनी रहती है। भूसे की तरह सवारियों को ढो रहे इन वाहनों को न तो पुलिस कुछ कहती हैं,और न ही संभागीय अधिकारी, इसी तरह यदि ट्रैक्टर ट्राली पर नजर डालें तो पास कृषि कार्य हेतु और ढोया जा रहा है बरातो को। एक अनुमान के हिसाब से साठ से सत्तर फीसदी ट्रैक्टर में एक ही हेड लाइट को जलते हुए देखा जा सकता है। जिसके चलते विपरीत दिशा में आ रहे वाहन के चालक को यह समझने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

 

क्यों कि वह यह नहीं समझ पाता कि टू विलर है या फोर व्हीलर ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आपको बता दें कि मवई,भेलसर, भेटरिया, उमा पुर,रुदौली,की सड़को पर भूसे की तरह सवारियों को भरते हुए डग्गा मार वाहनों पर देखा जा सकता है। यही नहीं सड़को पर दौड़ रहे इन डग्गा मार वाहनों के पास पूरे कागजात भी नहीं होंगे। फिर भी पुलिस व संभागीय अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *