Breaking News

बलिया, अपूर्वा नर्सिंग होम के संचालक समेत 5 डक्टरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज ,गिरफ्तारी नही।

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के चर्चित अपूर्वा नर्सिंग होम में लेजर विधि से पथरी का ऑपरेशन कराने आई महिला का डक्टरों ने ओपेन सर्जरी किया जिससे महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अपूर्वा नर्सिंग होम पर लापरवाही को का आरोप लगाते हुए जम कर बवाल किया।

मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 डक्टरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लोगों का मानना है कि गिरफ्तारी नहीं होने का कारण सफेदपोशों से सांठगांठ है।

बताते चले कि 22 मार्च को दिन में 2 बजे के लगभग अनिशा पांडे 24 वर्ष निवासी देवकली थाना सुखपुरा अपने परिजनों के साथ अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी का ऑपरेशन लेजर विधि से कराने पहुँची , जिसका 6माह पहले सीजेरियन आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था ।

अपूर्वा नर्सिंग होम के काउंटर पर परिजनों ने 50000 रुपये जमा किये और इसके बाद अनिशा पांडे को डॉ0 ज्योत्स्ना सिंह ,डॉ0 अपूर्वा सिंह ,डॉ0 दीपक सिंह, डॉ0 संजय सिंह एवं डाक्टर रोहन गुप्ता आपरेशन थियेटर में लेकर चले गए ।कुछ देर बाद डाक्टर ज्योत्स्ना सिंह बाहर आई और परिजनों से बोली कि अनिशा को तत्काल मेदांता हास्पिटल ले जाये स्थिति ठीक नही है ।

मौके पर मौजूद परिजनों ने जाकर देखा तो अनिशा का ओपन आपरेशन किया गया था और उसकी मौत हो चुकी थी लेकिन डाक्टर ज्योत्स्ना द्वारा बरगलाने का प्रयास किया जा रहा था । जिसे नाराज परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर पहुची पुलिस टीम और जिला प्रशासन के लोगो द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।वही परिजनों के तहरीर के आधार पर डॉ0 ज्योत्स्ना सिंह ,डॉ0 अपूर्वा सिंह,डॉ

0 दीपक सिंह ,डॉ0 संजय सिंह एवं डॉ0 रोहन गुप्ता के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया ।जब कि मौके पर मौजूद किसी भी डाक्टर की गिरफ्तारी नही हुई । वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हास्पिटल के ओटी को सील कर दिया ।अन्य मरीजो के हास्पिटल में होने की दशा में नर्सिंग होम को सील नही किया जा सका ।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि लेजर विधि से ऑपरेशन की फीस जमा कराने वाले डॉक्टो द्वारा ओपन आपरेशन कर एक दुधमुँहे बच्चे से माँ का साया छिनने वाले डक्टरों कि गिरफ्तारी क्यो नही हुई। कौन लोग हैं जो इन हत्यारे डाक्टरों को बचा रहे हैं। अभी एक सप्ताह पूर्व ही पूर्वांचल हास्पिटल बलिया में दो नवजात शिशुओं एवं प्रसुता की मौत हो गई थी। जिसमें डॉक्टर की गिरफ्तारी तो हुई लेकिन वह अगले ही दिन छुट गये।

अब सवाल यह है कि क्या बलिया में कत्ल गाह के रूप में चल रहे निजी हॉस्पिटल।
क्या इसके पीछे कोई बड़े सफेदपोशों की सहायता प्राप्त हो रहीं हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …