Breaking News

बलिया,जिलाधिकारी ने जनपद में चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों के प्रगति की समीक्षा की

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे

बलिया ,जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की। IMG 20241206 WA0004

जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन ग्रामों में चकबंदी के संबंध में विरोध हैं, उन ग्रामों में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के साथ हर सप्ताह एक-एक ग्राम में बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। पड़ताल के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाय।IMG 20241206 WA0005

उन्होंने चकबंदी प्राधिकारियों से कहा कि चकबंदी के कार्यों को नियमानुसार सुनिश्चित किया तथा मानक कारगुजारी व वादों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित किया जाय। नए प्रसार के तीन गांव की कार्ययोजना 02 दिवस के अंदर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान चकबंदी प्राधिकारियों को मौके पर जाकर लोगों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि चकबंदी कार्यों को समय से संपादित किया जाय।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में चकबंदी के मामलों में प्रभावी पैरवी की जाय। बैठक में धारा-9, धारा-10 एवं धारा-10 की प्रगति में किए गए कार्यों की प्रगति ठीक पाई गई।

बैठक में उपसंचालक चकबंदी धन राज यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सचेंद्र कुमार सिंह व नरेंद्र सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *