Breaking News
फरीदाबाद में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित करते बलजीत कौशिक

खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। खेलों से आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है और समाज में सौहार्द का संदेश जाता है।

हॉकी को बढ़ावा देने की जरूरत

बलजीत कौशिक ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और युवाओं का इस ओर बढ़ता रुझान इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे हार-जीत से ऊपर उठकर खेल को खेल भावना से खेलें।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब सीही द्वारा सेक्टर-7 ग्राउंड में आयोजित 120वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में खेल और खिलाड़ियों को पूरा प्रोत्साहन मिलता था, लेकिन भाजपा राज में खिलाड़ियों की घोर अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 सालों में फरीदाबाद समेत हरियाणा में कोई नया खेल स्टेडियम नहीं बना, जबकि केवल घोषणाएं कर जनता को गुमराह किया गया।

कांग्रेस सरकार बनने पर स्टेडियम निर्माण का वादा

बलजीत कौशिक ने घोषणा की कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्टेडियम बनाए जाएंगे। साथ ही युवा प्रतिभाओं को आगे लाकर खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रिंस क्लब सीही और फेथ क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रिंस क्लब सीही ने जीत हासिल की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को बलजीत कौशिक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग

इस अवसर पर कमांडर मान साहब, वीरेंद्र डागर, के.पी. तेवतिया, अनिल शर्मा (पूर्व पार्षद), अमित मलिक, देवेंद्र दीक्षित, विनोद कौशिक, योगेश तंवर, राहुल दीक्षित, कुलदीप धर्मा, जीत सिंह, जितेंद्र तेवतिया, हेमराज तेवतिया और धर्मबीर तेवतिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …