Breaking News
3128fc15 8b6b 4932 ac7f ad04971adfe1

तीसरी बार समाजवादी झंडा उठा लिया बाहुबली मोख्तार अंसारी का परिवार

 

IBN NEWS

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और मुहम्मदाबाद के विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी 11 बजे अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लें लिए इस मौके पर बलिया के नेता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की भी घर वापसी हुई है.

अफजाल अंसारी बहुजन समाज पार्टी से इस समय गाजीपुर के सांसद है और पूरा कयास लगाया जा रहा है कि अंसारी परिवार तीसरी बार समाजवादी पार्टी से हाथ मिला कर आगामी 2022 के चुनाव मे अपने साथ हुई सरकार की कडी कारवाई और करोड़ों की क्षति का हिसाब किताब निपटाने के लिए बेकरार है.

यह खबरे लगातार आ रही थी कि अंसारी परिवार सपा से करीब है लेकिन जमानिया व सदर के साथ मुहम्मदाबाद विधानसभा तीनो सीटों पर समीकरण ठीक नहीं बैठ रहा था.

इसके साथ ही पार्टी के पूर्वांचल के तकरीबन 15 से 22 जिलो मे अपने कद के हिसाब से अंसारी परिवार के निर्णय व दखलंदाजी भी बडे मायने रखती है. इसी के चलते पूर्वांचल के कुछ सूरमाओं ने अखिलेश के कान भर दिये और अंसारी परिवार सपा से बाहर बसपा के साथ खडा हो गया.

इस बार सपा मे तीसरी बार अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए अंसारी परिवार ने अखिलेश का दामन थामने का मन बना लिया है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *