*बहराइच 12 अक्टूबर*
मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अन्तर्गत जनपद के सभी 5061 स्वयं सहायता समूहों द्वारा 15 अक्टूबर से 24 जनवरी 2019 तक निर्धारित तिथिवार मतदाता जागरूकता सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 25 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी समूहों द्वारा एक साथ सभी स्थानों पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन पृथक से किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित गतिविधियां ही की जायेगी और कार्यक्रम में किसी राजनीतिक दल या किसी राजनीतिक समूह से कोई सम्बन्ध नही होगा और न ही किसी भी गतिविधि में विचारधारा-विशेष या दल विशेष से जुड़े लोगों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रंगीन फोटोग्राफ्स एवं वीडियो रिकार्डिंग मो.न. 9161919145 व 9125914148 पर व्हाट्सएप के माध्यम से तुरन्त भेजी जायेगी।
उन्हांेने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देश दिया है कि अपने स्तर से सभी सम्बन्धित स्वयं सहायता समूहों द्वारा नियत तिथियों में कार्यक्रमों का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।
Tags बहराइच
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …