Breaking News

बहराइच – पुलिस लाइन में किया गया वर्चुअल क्लास रूम व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन

रिपोर्ट -Ibn24x7newsअनूप मिश्रा ब्यूरो चीफ बहराइच

बहराइच 25 जुलाई 2018
आज दिनांक 25 जुलाई 2018 को पुलिस अधीक्षक श्री सभाराज महोदय द्वारा जनपद के पुलिस लाइन में वर्चुअल क्लास रूम व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सभा राज महोदय द्वारा बताया गया कि जहां वर्चुअल क्लास से दूर से प्रसारित किसी भी लेक्चर को ट्रेनी आरक्षियों व अन्य को दिखाया जा सकता है।वही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम के हो जाने के बाद अब वरिष्ठ अधिकारियों से सीधा संवाद करने के लिए NIC सेंटर नही जाना पड़ेगा।
विदित हो कि अब तक जनपद में यदि किसी वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो संवाद स्थापित करना होता था तो पुलिस विभाग को जनपद के एन0आई0सी0 (NIC) सेंटर जाना पड़ता था।पुलिस अधीक्षक श्री सभा राज के नेतृत्व में उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बन जाने के कारण अब यह और भी सुलभ हो जाएगा ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजय प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक देहात श्री रवींद्र सिंह सहित जनपद के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *