Breaking News

बहराइच:यातायात व्यवस्था ध्वस्त,प्रशाशनिक दावे फेल

यातायात व्यवस्था ध्वस्त,प्रशाशनिक दावे फेल
त्योहारों के मद्देनजर यातयात व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ समय से की जा रही प्रशाशनिक बैठकों का असली चेहरा उस समय उजागर हो ता नजर आया जब दीपावली से पूर्व धनतेरस के दिन ही पूरी व्यवस्था चरमराती हुई नज़र आई।
हाल यह है कि एक तरफ जहाँ डिगिहा से लेकर छावनी चौराहे तक लोग घंटों जाम में फंसकर डीजल पेट्रोल फूंकते रहे वहीँ पैदल चल रहे लोगों को भी राहत मिलती नहीं दिखाई दी।जबकि छावनी चौराहे से लेकर पीपल तिराहे तक का हाल और भी बुरा रहा।
इस भीषण समस्या को सम्हालने के लिए सब कुछ राम भरोसे ही चल रहा था।जबकि त्यौहार शुरू होने से पूर्व जहाँ यातायात व्यवस्था व त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर जहाँ जिला प्रशाशन द्वारा बैठक दर बैठक का दौर जारी रहा वहीँ नगर की सुनी सड़कों पर पुलिस प्रशाशन द्वारा भी जमकर रुट मार्च भी करवाया जाता रहा।
बावजूद त्योहारों का दौर शुरू होते ही प्रशाशनिक तैयारियों की पोल खुद बखुद खुल कर सामने आने लगी।

रिपोर्ट विवेक कुमार श्रीवास्तव ibn24x7news
बहराइच

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *