Breaking News

बहराइच: संस्कृत भाषा के आदि कवि, आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती की धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर मनायी गयी

संस्कृत भाषा के आदि कवि, आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती की धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर मनायी गयी।
कैसरगंज के 12वें शोभायात्रा स्थानीय रामलीला मैदान से भव्य पूजन अर्चन के उपरान्त निकाली गयी।
शोभायात्रा रामलीला मैदान से चलकर हनुमान मन्दिर, ब्लाक मोड़, मुख्य बाजार, रानीबाग से होते हुये पुनः राम लीला मैदान में समाप्त हुई।उक्त शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, भगवान शिव, राम व कृष्ण, हनुमान, लव व कुश आदि की झांकिया बनायी गयी थी जिसे देखकर कस्बावासी अभिभूत हो उठे व पुष्पार्पण बरसाये।
कार्यक्रम व समिति संरक्षक रामेन्द्र देव सिंह गुड्डू, जिला महासचिव चौधरी जगदीश, अध्यक्ष गुड्डू वाल्मीकि, महामंत्री रज्जन लाल, कोषाध्यक्ष कल्लूराम बाल्मीकि, उपसरंक्षक विनोद कुमार वाल्मीकि, उपाध्यक्ष अरूण कुमार, मनोज वाल्मीकि, उप महामंत्री सोनू वाल्मीकि, किशनलाल वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, विवेक कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, बाबू लाल वाल्मीकि, मोतीलाल वाल्मीकि, परवेज, मोनू, संजय, धर्मेन्द, हीरालाल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पुरूष, महिलाये व बच्चे हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अनूप मिश्रा ibn24x7news बहराइच

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी …