*बहराइच 12 अक्टूबर*
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 13 अक्टूबर 2018 को दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए विशेष अभियान अभियान तिथि निर्धारित किया गया है। यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 अक्टूबर को सभी दिव्यांगजन व महिलाओं के दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए बूथ लेवल आफीसर अपने बूथ पर मतदाता सूची और फार्मों सहित उपस्थित रहेंगे। विशेष अभियान तिथियों में अपने बूथ पर पहुॅच कर दावे और आपत्तियों के फार्म भर सकते हैं। उन्हांेने बताया कि सभी बूथ लेवल आफीसर आवंटित बूथ पर मतदाता सूची व फार्म-6, 7, 8 एवं 8ए लेकर उपस्थित रहेंगे और दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
Tags बहराइच
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …