Breaking News

बहराइच: मास्टर करेंगे शांतिपूर्वक हड़ताल, रखेंगे 11 सूत्रीय मांग

स्टेशन मास्टर करेंगे शांतिपूर्वक हड़ताल, रखेंगे 11 सूत्रीय मांग
बहराइच:- ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एशोसिएशन संगठन ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल करने की बात की और साथ ही समझदारी का परिचय देते हुए रेलवे कार्य को न रोकने एवं किसी भी प्रकार का विध्न न डालने की बात कही इस हड़ताल में लगभग 35000 स्टेशन मॉस्टर भूख हड़ताल में शामिल होंगे। मांगे बिंदुव्त आगे क्रम में दर्शाया गया हैं।
-> एमएसीपी दुबारा मिलने वाला तीसरा प्रामोशन दिया जाए।
-> अत्यधिक स्टेशन ऐसे है जहाँ स्टेशन मास्टर को 12 घंटे कार्य करना पड़ता हैं ऐसे अमानवीय रोस्टरो को रद्द किया जाए।
-> स्टेशन मास्टर गाड़िया चलाने का कार्य करता है तब उसे कई प्रकार की संरछा तथा तनाव का सामना करता है इसीलिए सभी स्टेशन मास्टर को तनाव एवं संरछा भत्ता दिया जाए।
-> स्टेशन मास्टर की कुल संख्या मे से 15% को राजपत्रित स्टेशन मास्टर के रूप में सृजित किया जाए।
-> जिन स्टेशन पर गाड़ियों की संख्या ज्यादा हो सहकर्मी स्टेशन मास्टर की  नियुक्ति की जाए।
->  स्टेशन पर जिन जिन विभागों का प्रमुख कहाँ जाता है उन सभी से वेतनमान उनसे अधिक हो।
-> जिन स्टेशन के पास मेडिकल या शिक्षा जैसी सुविधा नहीं है उनके आवास नजदीक के शहर में होने चाहिए।
-> ड्यूटी समाप्त होने के बाद जिन स्टेशन मास्टर के घर जाने की सुविधा नहीं है उनके लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए।
-> प्रशासन द्वारा निर्माण किया गया स्टेशन डायरेक्टर यह पद अनुभवी व सीनियर स्टेशन मास्टर को दिया जाए।
-> नयी पेंशन योजना का विरोध देखते हुए जल्द से जल्द से जल्द की जाए पुरानी पेंशन योजना को शुरू किया जाए।
-> स्टेशन मास्टर के इस संगठन को प्रशासन द्वारा मान्यता प्राप्त किया जाए।

रिपोर्ट  विवेक कुमार श्रीवास्तव  ibn24x7news बहराइच

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *