रिपोर्ट-ibaln24x7news अनूप मिश्रा ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच एस के तिवारी से कल संघ के प्रान्तीय प्रवक्ता / जिलाध्यक्ष बहराइच शिव श्याम मिश्र व जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने मुलाकात कर मानदेय व एरियर भुगतान मे हो रही देरी के बारे मे अवगत कराया जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल मानदेय देख रहे बाबू को आफिस मे तलब किया व मानदेय स्थिति के बारे मे जानकारी ली पता चला कि बिशोशवर गंज . कैसरगंज. तजवापुर व नगर की ही उपस्थित प्राप्त हुई है, जिस पर कडी नाराजगी जतायी। उपस्थित अप्राप्त ब्लाक के जिम्मेदार खड़ शिक्षा अधिकारी को तुरन्त फोन करके शाम तक उपस्थित भेजने के लिए निर्देश दिया । प्रतिनिधिमंडल मे नारायण तिवारी. संजय मौर्य. राजेन्द्र गुप्ता जिला प्रवक्ता जीत बहादुर मौजूद रहे।
Tags बहराइच
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …