Breaking News

बगहा : बगहा जिला एवं बेतिया जिला के आईटी सेल के द्वारा सयुंक्त फेसबुक सह सोशल मीडिया सम्मेलन का आयोजन

बगहा जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय द्वारा संचालन एवं बगहा जिला युवा अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
बगहा(11जून2018):- बगहा जिला एवं बेतिया जिला के आईटी सेल के द्वारा सयुंक्त फेसबुक सह सोशल मीडिया सम्मेलन सांसद सतीश चन्द्र दुबे के आवास पर आयोजन किया गया। आयोजक रानू मिश्रा सहसंयोजक आईटी सेल (बेतिया ) के अगुवाई में बगहा जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय द्वारा संचालन एवं बगहा जिला युवा अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप सम्मलित मानव सेवा संगठन रामनगर सहित समाजिक कार्यकर्ता,वाल्मीकीनगर लोकसभा के सोशल मीडिया पर सक्रिय अग्रणियों से वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद सतीश चन्द्र दुबे नें सोशल मीडिया के सभ्य साकारात्मक उपयोग पर परिचर्चा किया,इस कर्म में सम्मानितों नें अपने अपने विचार रखें । सोशल मिडिया भी हमारे व्यापक परिवार की तरह है,इसे सभ्य ,स्वस्थ,एवं साकारात्मक बनायें रखने की जरूरत है ताकि हमारी समाजिक समरसता एवं स्नेही व्यवहारिकता बनी रहें इन बातों के साथ माननीय नें सबकों अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से सम्मानित कर कार्यक्रम की समापन इस आशा के साथ किया की स्नेह प्रेम का यह सिलसिला चलता रहे।इस अवसर पर बगहा जिला एवं बेतिया जिला के आईटी सेल के कार्यकर्तागण सहित युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ibn24x7news बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *