Breaking News

बगहा:-65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने वाहिनी मुख्यालय सीमा पर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Ibn24x7news बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने वाहिनी मुख्यालय में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 62वीं वाहिनी एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी के अध्यक्षता में झंडोतोलन किया गया।झंडोतोलन करने के बाद राष्ट्र गान गाने बाद सलामी दी गयी। कार्यवाहक कमांडेंट ने सभी जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी। तत्पश्चात बल के महा निदेशक महोदय के तरफ से शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।साथ ही महोदय के द्वारा दिए गये संदेश को सभी जवानों को पढ़कर सुनाया। कार्यवाहक कमांडेंट ने बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से इसी दिन भारत को आजादी मिली। इस आजादी को हासिल करने के लिए बहुत क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। शहीदों ने भारतवर्ष के लिए जो सपना देखा था। हम सभी को उसी राहों पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी जवानों को यह बताया कि अपने कार्य के प्रति ईमानदारी एवं पूरी लग्न और जोश के साथ कार्य करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और अपने बल का नाम देश के कोने-कोने में ऊंचा करें।बाह्य सीमा चौकी परसा में भी सहायक कमांडेंट(मेडिकल) ए. लिंगय्या के द्वारा झंडा फहराया और पुरातत्व 72वां स्वतंत्रता दिवस का सभी जवानों को शुभकामनाएं और बधाई दी। तत्पश्चात बल के महा निदेशक महोदय के तरफ से शुभकामनाएं और बधाई देने के साथ ही साथ महोदय के द्वारा दिए गए संदेश को सभी जवानों को पढ़कर सुनाया। वाहिनी के सभी बाह्य सीमा चौकी में स्वतंत्रता दिवस मनाय व एक दूसरे में मिठाई बांटी गयी।इस शुभ अवसर पर सहायक कमांडेंट सतीश चंद्र गंगवार, निरीक्षक/प्रशासनिक मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रोशन लाल, उप निरीक्षक/सामान्य प्रलोयराय,निरीक्षक/संचार अरुण सहित समस्त वाहिनी मुख्यालय के जवान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *