अयोध्या, कामता शर्मा ब्यूरो
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव में तांत्रिक राज बहादुर यादव उर्फ बाबा बेचन दास की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना 7 अप्रैल की रात की है, जब तांत्रिक का शव गला रेतकर हत्या किए जाने के बाद बरामद हुआ था।
🕵️♂️ आरोपी को था झाड़-फूंक से परिवार को नुकसान पहुंचाने का शक
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी रोहित चौरसिया को शक था कि तांत्रिक झाड़-फूंक के माध्यम से उसके परिवार को बीमार कर रहा है।
घटना की रात उसने अपनी बेटी को तांत्रिक के घर में झाड़-फूंक कराते हुए देखा। इसी दौरान गुस्से में आकर रोहित ने धारदार हथियार से गला रेतकर तांत्रिक की हत्या कर दी।
👮♀️ एक सप्ताह में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
थाना इनायतनगर पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए सिर्फ एक सप्ताह में हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
आरोपी रोहित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का इरादा पहले से ही बदला लेने का था, लेकिन बेटी को उस रात तांत्रिक के पास देखकर वह तैश में आ गया और वारदात को अंजाम दे डाला।