Breaking News
1388004b 7f88 4614 86b4 393e3f3bcdfe

एक नफर अभियुक्त मय एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

1388004b 7f88 4614 86b4 393e3f3bcdfe
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री मुनिराज जी के दिशा – निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर श्री अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या , श्री आशीष निगम क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण में तथा श्री अमरजीत सिंह निरीक्षक थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में थाना इनायतनगर पुलिस टीम के द्वारा एक नफर अभियुक्त आलोक कुमार पुत्र आशुतोष शुक्ला को एक अदद 315 बोर देशी तमंचा व एक अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस के साथ दिनांक 29.12.2022 को समय करीब 09.10 बजे खड़भड़ेपुर तिराहा बहद ग्राम खड़खड़ेपुर आदिलपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 581/2022 धारा 3/25 ARMS ACT थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
2. मु0अ0सं0 10/2022 धारा 3/25 ARMS ACT थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या
3. मु0अ0सं0 05/22 धारा 392,411 भादवि थाना बीकापुर जनपद अयोध्या
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त – आलोक कुमार पुत्र आशुतोष शुक्ला उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खडभडेपुर आदिलपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
बरामद सामान का विवरण
01 अदद 315 बोर देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 रजनीश कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी हैरिंग्टनगंज थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
2. का0 शुभम तिवारी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
3. का0 अमित यादव थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *