रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद– कस्बे के भीलवाड़ा मार्ग पर चामुंडा माता मंदिर में शुक्रवार को देर रात्रि को चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया ।लेकिन सफल नहीं हुए। चामुंडा माता समिति के व्यवस्थापक देवीलाल नायक ने बताया कि शुक्रवार को देर रात्रि चोरों ने मंदिर के मेन गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया निज मंदिर में दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की।
लेकिन दान पत्र को तोड़ते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे लगा होने से दानपात्र को छोड़कर भाग निकले । सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर नजर आ रहे हैं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस मंदिर में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है (फोटो कैप्शन- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए 3 चोर) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग