Breaking News
IMG 20220824 160009

धारदार हथियार से हमला ,माँ घायल बेटी की मौत महराजगंज

Ibn24×7news
जनपद महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना बीती रात घटित हुई है । बताते चले कि बीती रात कुछ हमलावरों ने मां बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमे 17 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई ।

 

ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटी के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया जबकि घायल माँ को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दिल दहलाने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने तफ्तीश शुरू कर दी है । इस बाबत पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *