Breaking News
2ae74434 334a 4a8b b91e 38ae821f6557

सूर्पनखा की नाक कटते ही रावध हुआ क्रोधित, सीता माता को किया हरण

 

तुम सम पुरुष न मो सम नारी, यह संजोग विधि रचा बिचारी 2ae74434 334a 4a8b b91e 38ae821f6557

मीरजापुर। चौक बाजार अहरौरा में स्थित शंकर जी मंदिर पर चल रहे रामलीला में शुक्रवार को सूर्पनखा संवाद एवं खरदूषण वध ,सीता हरण लीला का मंचन किया गया।नक्कटैया का मेला देखने के लिए काफी संख्या बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।रावण की बहन सूर्पनखा ने वन में राम से प्रणय निवेदन किया। इस पर विवाद बढ़ गया।

इस पर लक्ष्मण ने सूर्पनखा की नाक काट दी। जब यह समाचार खर-दूषण को मिला तो वह राम व लक्ष्मण से युद्ध करने चला गया। दोनों ओर से भंयकर युद्ध हुआ। अंत में खर-दूषण की मृत्यु हो गई। इसके बाद सुपर्णखा रावण दरबार में पहुंचती हैं।वहा पहुंच कर अपने अपमान का बदला लेने के लिए दुहाई देती है।dbffb946 69e0 4f4e 81b6 9adc60839813

बहन के अपमान का बदला लेने के लिए रावण भेष बदलकर माता सीता का हरण कर लेता है। प्रभु श्री राम माता जानकी की खोज में निकलते हैं। इस दौरान सबरी के झूठे बेर खाकर उद्धार करते हैं। इसके बाद सुग्रीव से प्रभु श्री राम की मित्रता के लीला का मंचन किया जाता है। इस दौरान अध्यक्ष कुमार आनंद, व्यास शिरिष चंद्र, रविंद्र नाथ,बृजेश कुमार,कामेश्वर, अश्वनी विकास, सक्षम, सतीश, सोनू, रौनक,मोनू,कृतार्थ सहित अन्य रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *