Breaking News
WhatsApp Image 2025 10 10 at 10.11.28

मुख्यमंत्री का आगमन :भुडकुडा पहुंचे डीआइजी सक्रिय हुए हथियाराम के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति

 

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को पीजी कॉलेज भुडकुडा आगमन को लेकर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वाराणसी के डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा व पुलिस अधिकारियों संग मठ के पीठाधीश्वर महंथ शत्रुघ्न दास ,पीजी कालेज के प्राचार्य बृजेश जायसवाल के साथ बैठक कर चर्चा की।

WhatsApp Image 2025 10 10 at 10.11.28

बैठक में मुख्यमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रूट प्लान और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सिद्ध पीठ भुडकुडा में प्रवेश द्वार व निकास द्वार को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल करते हुए भुडकुडा कोतवाल को सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया।

WhatsApp Image 2025 10 10 at 10.11.28 1

इन्होंने मठ परिसर के पास व महाविद्यालय के समीप निजी कॉलोनी ,भवनो का भी अवलोकन करते हुए महाविद्यालय पर हेलीपैड, मूर्ति स्थल,सभा स्थल,वृक्षारोपण स्थल के लिए मंत्रणा की डीआईजी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनज़र विशेष टीमों का गठन किया गया है,जो कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा निगरानी रखेंगी ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद डीआईजी वैभव कृष्ण ने सिद्ध पीठ में ऐतिहासिक समाधि दर्शन पूजन किया।

इनके साथ पीठाधीश्वर शत्रुघ्न दास, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र,कोतवाल डीपी सिंह ,प्राचार्य बृजेश जायसवाल ,बुद्धि सागर सिंह, उमाशंकर पांडेय रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …