Breaking News

12 वर्षीय नाबालिंग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी माया की टीम ने 12 वर्षीय नाबालिंग लडकी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जवाहर कॉलोनी से रेड कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की आरोपी मुरारी (32) पीडिता का जीजा है। आरोपी जवाहर कालोनी का रहने वाला है। आरोपी प्राईवेट कम्पनी में काम करता था।

महिला थाना पुलिस ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी के घर से ही दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिंग लडकी को अकेला देखकर अपनी हवस का शिकार बनाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के पक्ष में पृथला में उमड़ा जनसैलाब

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने रविवार को …