Breaking News

अनूपपुर (मध्यप्रदेश):-आपका मत आपका ही नही आपके बच्चों का भी भविष्य तय करता ह

रिपोर्ट तीरथ पनिका
Ibn24x7 Newsब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर – कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने अनूपपुर के समस्त नागरिकों से आह्वान किया है कि 28 नवम्बर बुधवार को अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग कर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएँ। आपने कहा आपका मत आपका ही नही आपके बच्चों का भविष्य भी निर्धारित करता है। यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है इसका पूरे मनोयोग से भय प्रलोभन धर्म जाति वर्ग समुदाय रिश्वत अथवा अन्य किसी प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठ सोच समझकर एवं अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है उसका प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था सशक्त होती है समृद्ध होती है। आपका मत ही आपकी आवाज़ है मतदान के प्रयोग से ही सामाजिक जागरूकता का पता चलता है। आपने सभी धर्म सभी वर्ग महिला हों या पुरुष शहरी हो या ग्रामीण सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए कहा है।मतदान हर एक नागरिक का गौरव है इसका प्रयोग कर अनूपपुर का गौरव बढ़ाएँ कोई भी छूटने न पाए कोई भी रह न जाए ।सभी जागरूक मतदाता अपने परिवारजनों को पड़ोसियों को प्रेरित करने में आगे आए हर मिलने जुलने वाले को प्रेरित करें। अपने ज़िम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएँ।आपने बताया मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार रैम्प व्यवस्था, महिला एवं पुरुष के लिए पृथक से शौचालय, जल की व्यवस्था एवं दिव्यांग जनो को आवागमन की सुविधा, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को सुगम्य पास की सुविधा दी जाएगी। आपका मत अमूल्य है, हर एक मत का महत्व बराबर है अनिवार्य रूप से करें मताधिकार का प्रयोग।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *