Breaking News

अनूपपुर (मध्यप्रदेश):-सुने सबकी पर करें अपने मन की आपकी सुरक्षा के लिए हम तत्पर है – पुलिस अधीक्षक

रिपोर्ट तीरथ पनिका
Ibn24x7 Newsब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर – निर्वाचन से तात्पर्य है चुनाव , चुनाव के लिए आवश्यक है जानकारी। सूझबूझ एवं विवेक से चुनाव का तरीक़ा है प्रत्याशियों की जानकारी उनकी भावनाओं उनके मुद्दों की जानकारी। पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह ने अनूपपुर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि 28 नवम्बर को अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। आपने कहा सुने सभी की जाने परखें पर करें अपने मन की। आपने कहा निर्भीक होकर अपने विवेक से मत का प्रयोग करें किसी बहकावे अथवा लालच में न आए। आपने कहा निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए हम तत्पर हैं। आपने बताया शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। ज़िले की सीमाओं की नाकाबंदी के साथ नियमित रूप से पुलिस द्वारा गश्त एवं मार्च किया जा रहा है। आपने बताया 80 मोबाइल पुलिस दल समस्त मतदान केंद्रों में सुरक्षा जवानो के साथ कड़ी निगरानी रखेंगे। किसी भी प्रकार की गतिविधि जिससे शांतिव्यवस्था भंग हो अथवा निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो पर सख़्ती से कार्यवाही की जाएगी। आपने बताया सीसीटीवी एवं विडीओ कैमरों के द्वारा तीसरी आँख भी अपनी पैनी नज़र रखेगी। आपने नागरिकों को बताया ऐसी कोई भी गतिविधि जिससे निर्वाचन प्रक्रिया के प्रभावित होने की सम्भावना है तो ज़िले में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम 07659-222290 या पुलिस कंट्रोल रूम (07659-222534) पर अविलंब सम्पर्क करें। इस पर मोबाइल पुलिस दल, निकटतम निगरानी दल एफएसटी द्वारा त्वरित एवं सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *