Breaking News

अनिल जोशी व चतुर्भुजा सिंह बने प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्षअनिल जोशी व चतुर्भुजा सिंह बने प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज
किसी संगठन में महत्वपूर्ण पद उसी व्यक्ति को सौंपा जाता है जो कर्मठी , संघर्षशील व कर्तव्यनिष्ठ होता है इसी संदर्भ में आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह व जिला संरक्षक वीरेन्द्र सिह की अध्यक्षता में एक प्रधान संगठन की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौनी जो सेखुई बाजार से 2 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है के प्रधान अनिल जोशी व घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा घघरूआ खंडेसर के ग्राम प्रधान चतुर्भुजा सिंह को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।IMG 20210728 WA0138

इस अवसर पर जिला संरक्षक वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि ये लोग अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ ही साथ निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दूबे, काशीनाथ सिंह, महंथ बालक दास, जितेन्द्र पटेल, संजय यादव, अनिल यादव, धनंजय शर्मा, राजाराम व अब्दुल कलाम ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *