Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 23 at 6.31.12 PM

धमकी से नाराज भाजपा प्रत्याशी व समर्थको का थाने मे धरना अफसरो की थमी सास

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नावापुर गाँव मे बुधवार की दोपहर विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे भाजपा जंगीपुर से विधानसभा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा सहित उनके समर्थको से बाईक सवार अपने को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता बताने वाले समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओ से आमने सामने भीड़ गए।

ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला ख़त्म हुआ। इस घटना से नाराज भाजपा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा अपने समर्थको के साथ जंगीपुर थाने मे धरने पर बैठ गए और सपा कार्यकर्ताओ की बाईक की गाड़ी के नंबर के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की माँग पर अड़ गए। बुधवार के दिन भाजपा जंगीपुर विधानसभा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र के नावापुर गाँव मे अपने पक्ष मे वोट मांग रहे थे तभी दो पहिया वाहन पर सवार सात आठ की संख्या मे पहुचे युवको ने भाजपा कार्यकर्ताओ को सपाई युवको ने समाजवादियों के गाँव मे वोट न मागने की हिदायत देते हुए वहा से चले जाने को कहने लगे।

इस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने विरोध किया तो दोनों कार्यकर्ताओ मे नोक झोक होने लगी, जिससे मौके पर हंगामा मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पार्टी के नेताओं को समझा बुझाकर मामला ख़त्म कराया तब तक बाईक सवार युवक मौके से निकल लिए।

कार्यकर्ताओ के साथ हुई बेइज्जती से नाराज भाजपा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा कार्यकर्ताओ के साथ जंगीपुर थाने मे धरने पर बैठ गए। भाजपा प्रत्याशी के धरने पर बैठने की  खबर सुन जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता जंगीपुर थाने पहुंच गए और सपा के युवको के खिलाफ गिरफ्तारी की माँग करने लगे।

इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिँह ने बताया की भाजपा प्रत्याशी से बत्तमीजी करने वाले युवको के गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *