ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर आज बुधवार को उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी के नवागत प्रभारी निरीक्षक हरिशरण सिंह यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव व उनके सहयोगियों में हेड कांस्टेबल मिथिलेश पाण्डेय व कांस्टेबल रविन्द्र कुशवाहा थाना जीआरपी द्वारा चेकिंग के दौरान पीएफ नं0- 03 स्टेशन नाम पट्टिका से पश्चिम 25-30 कदम पश्चिमी ढलान से पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन से आज बुधवार को देर शाम सवा सात बजे एक आरोपी शातिर चोर जशवन्त पुत्र दुर्गेश को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त शातिर चोर भिन्न – भिन्न ट्रेनो से मोबाइल व सामान चोरी करता है । आरोपी को जीआरपी पुलिस के द्वारा अथक प्रयास व सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से मु0अ0सं0 12/21 धारा 380/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 850/- रूपये नकद व मु0अ0सं0 14/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 अदद एंड्राइड मोबाइल ओप्पो कम्पनी का कीमती करीब 15,000 /- रूपये का बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभि0 जशवन्त उपरोक्त की गिरफ्तारी व सुसंगत धाराओं मे चालान कर माननीय न्यायालय मिर्जापुर भेजा गया । गिरफ्तार किया गया
आरोपी लगभग बीस वर्षीय जशवन्त पुत्र दुर्गेश निवासी धौरूपुर थाना कोतवाली देहात उसके उपर अनावरित अभियोग जनपदीय जीआरपी पुलिस में दर्ज मामलों में 1.मु0अ0स0 12/21 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी 2.मु0अ0सं0 14/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी आपराधिक इतिहास 1.मु0अ0सं0 1270/17 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी डीडीयू 2. मु0अ0सं0 56/18 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी डीडीयू 3. मु0अ0सं0 08/19 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी 4.मु0अ0सं0 09/19 धारा 21/22 NDPS Act थाना जीआरपी 5. मु0अ0सं0 11/19 धारा 401 भा0द0वि0 थाना जीआरपी 6. मु0अ0सं0 12/19 धारा 411/414 भा0द0वि0 थाना जीआरपी 7. मु0अ0सं0 12/21 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी 8. मु0अ0सं0 14/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी में दर्ज है उक्त गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव व उनके सहयोगियों में.हेडकांस्टेबल मिथिलेश पाण्डेय कांस्टेबल रविन्द्र कुशवाहा का योगदान रहा