रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद— कस्बे व आसपास के क्षैत्रों मे नव वर्ष की पहली अमावस्या पर भक्तों ने स्नान ,दान, धर्म, कर अमावस्या मनायी गयी। अमावस्या के दिन स्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 6:47 से शुरू होने पर त्रिवेणी संगम में अल सुबह महिलाओं ने स्नान कर भगवान भोलेनाथ की परिक्रमा लगा कर पूजा ,अर्चना,,जप,तप आरती कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना। पंडितों द्वारा संगम परिसर में हवन ,दान धर्म आदि के आयोजन हुए। साथ ही मेवाड़ के प्रसिद्ध मंदिर सिंगोली श्याम में अल सुबह पुजारी अभिषेक व भगवान का श्रृंगार पोशाक धरायीव आरती की। मन्दिर मे सुबह से भक्तो जनसैलाब उमड़ा जो पूरे दिन तक जारी था ।भक्तजनों ने भगवान के दर्शन कर परिक्रमा लगा कर मन्नत मांगी व परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तजनों की रेल पहल से मैले जैसा माहौल दिखाई दे रहा था। रविवार का दिन होने से क्षैत्र के बाणमाता मन्दिर मे भक्त जन दर्शन करने पहुंचे। (फोटो कैप्सन- त्रिवैणी संगम भक्त जन आस्था के दर्शन करते व श्रृंगारित सिगौली श्याम) फोटो-प्रमोद कुमार गर्ग