Breaking News

नए साल पर शहर के सभी हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आज 1 जनवरी 2023 है। वर्ष 2022 का कैलेंडर आज घर से हटा दिया जाएगा‌। और एक नया कैलेंडर,नए साल, नए महीने और नई तारीख लेकर आ जाएगा। नए साल को लेकर हर कोई उत्साहित है। अपने अपने तरीके से लोग आज नव वर्ष का जश्न मना रहे हैं। कुछ पूजा-पाठ और मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ इस दिन की शुरुआत करेंगे,तो वहीं कुछ लोगों ने आज घूमने फिरने की योजना बना रखी होगी। दोस्तों और परिवार के साथ लोग वक्त बिता रहे हैं। नए साल की एक रीत है। लोग नव वर्ष के मौके पर अपने दोस्तों,रिश्तेदारों,करीबियों को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। सभी लोगों से मिल नहीं सकते, इसलिए कुछ दूर बैठे प्रियजनों को फोन काॅल करते हैं। हालांकि अगर आपका सोशल नेटवर्क बड़ा है और हर किसी को फोन करके नववर्ष की शुभकामनाएं देना मुमकिन नहीं है,तो मैसेज, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए उन्हें नए साल के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां नए साल के आकर्षक और प्रेम पूर्ण शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं,जो आप अपने प्रियजनों को आज भेज सकते हैं।

IMG 20230101 WA0037

➡️ सभी राजनीतिक दल व समाजसेवकों ने दी नए साल की सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं

◼️ हम सभी शहरवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं भगवान सभी शहरवासियों को तरक्की दे हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं।- सुरेंद्र शर्मा बबली,राष्ट्रीय अध्यक्ष.अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा।

◼️ मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भगवान इस साल सभी को खुशहाल रखें और गंदी बीमारियों से बचे हम सभी इस वर्ष शुभ मंगलम की कामना करते हैं।-राज वती, समाज सेवक।

◼️ हम तो यही कहना चाहेंगे कि जो साल 2022 बीता है उस साल में कुछ परेशानियां तो जरूर आई पर भगवान के आशीर्वाद से सब कुछ संभल गया है और हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि भगवान जो साल अब आया है 2023 भगवान इस साल को सही सलामत रखे और हम सभी देशवासियों को सही से तरक्की करने की कामना कराए। अमित पाल सिंह,राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी।

◼️ जो साल पीता है उस साल में कुछ परेशानियां तो देखने को जरूर मिली है पर अब हम यही भगवान से प्रार्थना करते हैं कि यह जो साल 2023 आज से शुरू हो रहा है भगवान इस साल को सही सलामत रखे और हम सबको इस साल पर सही मंगलम में काम ना करने की तरक्की दे। मनोज चौबे, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी।

◼️ मैं तो यही कहूंगा कि इस साल जो 2022 था उसमें कुछ दिक्कत है तो जरूर देखी है पर हमारे प्रशासन के लोग और हमने मिलजुल कर सभी परेशानियों से दूर यह और आगे भी कर रहे हैं करेंगे। प्रवीन गुलाटी,समाज सेवक।

◼️ मैं अपने सभी शहर वासियों को अपने तरफ से और आम आदमी पार्टी की तरफ से सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं यह सभी इस वर्ष खुशहाल तरीके से नववर्ष बनाएं। ओम प्रकाश वर्मा,आम आदमी पार्टी।

◼️ मैं बॉबी डोगरा आशियाना फ्लैट प्रधान मैं सभी फरीदाबाद वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि इस वर्ष हम सभी खुशहाल रहें और सभी को खुशहाल रखें। बॉबी डोगरा प्रधान,आशियाना फ्लैट।

◼️ मैं पूनम भाटी पूरे शहर वासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हो और आशा करती हूं कि जो वर्ष गया है वह काफी दुखद था पर अब जो नया वर्ष आया है हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि यह वर्ष सही रहे और हम सभी सही सलामत रहे। पूनम भाटी,समाज सेवक।

◼️ हम सभी शहर वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान इस वर्ष को सही वर्ष से रखें ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। मोती लाल गुप्ता,समाज सेवक,साईं धाम मंदिर।

◼️ मैं सभी शहर वासियों को और अपने वार्ड के क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि हमारे शहर के एवं क्षेत्र के विकास कार्य मत रखी हो और भगवान से भी हम प्रार्थना करते हैं आने वाले समय में हमारे वार्ड के लोग हमें आगे लाएं ताकि हम और काम आगे कराएंगे।-गंगा राम तेवतिया, पार्षद पद के उम्मीदवार।

◼️ हम सभी शहर वासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं और प्रार्थना करते हैं भगवान से के सभी को सही सलामत रखे और दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की दे यही हम भगवान से प्रार्थना करते हैं।-दीपक यादव समाज सेवक,विद्या इंटरनेशनल स्कूल।

▪️ सभी शहर वासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि भगवान सभी को इस वर्ष में तरक्की देने की कृपा करें।-नयन पाल रावत।

▪️ मैं तमाम शहर वासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भगवान इस साल को भी सही सलामत रखे और दिन दुगनी सभी शहर वासियों को तरक्की करने की आशीर्वाद प्रदान करें।-करतार सिंह भड़ाना।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *