Breaking News

नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय एसएसबी व पुलिस पगडंडी रास्तों पर अलर्ट

महराजगंज

नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव को लेकर भारतीय एसएसबी व पुलिस मुख्य बार्डर से लेकर पगडंडी रास्तो पर पौनी नजर रखी हुई है । महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनपिपरी घाट पर आज एसएसबी सहायक कमांडेंट शुबीर घोस, व चौकी प्रभारी जोगियाबारी दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग किया गया साथ ही बार्डर क्षेत्र से आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया उनका परिचय पत्र लेकर जांच किया गया बार्डर क्षेत्र से आने जाने वाहनों का संघन चेकिंग किया गया। वही सहायक कमांडेंट सुबीर घोस ने बताया की नेपाल में चुनाव को लेकर सीमा सील कर दिया गया नेपाल जाने वाले व्यक्तियों को मुख्य बार्डर से भेजा जा रहा है। इस मौके पर पंकज यादव, दीनबन्धु वर्मा, विनय कुमार, हरेंद्रर यादव, मृत्युंजय, शनि जायसवाल साहित एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही I

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *