Breaking News

अहरौरा(मीरजापुर) : शपथ ग्रहण व समागम समारोह सम्पन्न

शपथ ग्रहण व समागम समारोह सम्पन्न

अहरौरा(मीरजापुर) : कायस्थ महासभा के अहरौरा नगर ईकाई का गठन किया गया।

इस कमेटी का आज शपथ ग्रहण व समागम समारोह था जो जयहिन्द इण्टर कालेज के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में किया गया जो सकुशल सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक मुकेश श्रीवास्तव थे।महेश चंद्र श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी प्रांत रहे।
कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री डा. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5%कायस्थों की आबादी है जिनको सरकार में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए इसलिए प्रदेश के कायस्थ समाज को एक सूत्रीय करने के लिए हमें अग्रसारित होना चाहिए। नगर अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण जटाशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
उपजा के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव से भारतीय राजनीति में अपनी योगदान देता रहा है। यह बुद्धिजीवी समाज रहा है और है सो समाज को एकजुट होकर काम करना चाहिए क्योंकि आजकल संख्याबल का महत्व बढ़ता जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया।
आज समाज में अपनी खोती पहचान को पुन: प्राप्ति हेतु संघर्षरत कायस्थ समाज को अहरौरा कायस्थ नगर ईकाई बचनबद्ध होती दिखाई दे रही थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *