ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर।अहरौरा- क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी प्रख्यात पहलवान स्वर्गीय बाबू जयनाथ सिंह के पुत्र डॉक्टर नाहर सिंह के पूर्व में गुरु रहे वर्तमान समय में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो.अशोक सिंह का काफिला वाराणसी से छत्तीसगढ़ जाते वक्त शिष्य की याद आई तो उन्होंने अन्य छात्रों की मदद से शिष्य का नंबर प्राप्त कर उन्हें इत्तला दी। मैं तुमसे मिलना चाहता हूं बरसों बाद गुरु का पैगाम मिलते ही डॉक्टर नाहर सिंह ने तत्काल गुरु से मिलने के लिए दोस्तों संग अपने मुजडीह गांव स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित निज निवास पर उनका भव्य स्वागत करने का बंदोबस्त किया जैसे ही गुरु का काफिला रुका शिष्य ने उनका चरण स्पर्श कर भव्य स्वागत किया।
बीते हुए बातों के साथ छात्र जीवन के बीच गुजरे गुरु और शिष्य के लम्हों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई ।बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान डॉ नाहर सिंह का प्रोफेसर अशोक सिंह ने जो मार्गदर्शन किया था, उन पर भी बातें हुई बातों बातों में बीते दिनों की यादों को ताजा करते हुए गुरु और शिष्य की नैनो से आंसुओं की धार बह गए ।प्राचीन यंत्र नगाड़े की धुन से उनका स्वागत किया गया, शिष्य के इस भव्य स्वागत से गुरु की आंखें भर आई। इस इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में, ड्रा नाहर सिंह, पूर्व प्रधान चंदन पांडे वर्तमान प्रधान घाटमपुर डिके बिंद, सोनू सिंह,विक्की सिंह, बंटी सिंह अजय कुमार, कौशल कुमार पांडे, राम कृत बिंद, छून्ना लाल बिंद,अवनीश कुमार सिंह, बेचई बिंद, श्री केवल, अक्षय कुमार, मंहगू सिंह बियार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।